Thursday, June 25, 2009



आत्मविश्वास...



आत्मविश्वास आत्मा की अनुकूलता होती है। आत्मविश्वास एक गहराई भरा एहसास होता है।

यह एक सरल एहसास लगता है।

एक रास्ता जो सीधा आत्मा की ओर से अपनी ओर आता है।

सब चीजों पर एक वर्चस्व लगने लगता है। एक उमंग भरा एहसास लगता है। आत्मविश्वास एक खुशी भरा एहसास लगता है। जब आत्मा अनुकूल हो जाती है तब सब कुछ सरल लगने लगता है। जिन्दगी का सही एहसास हम तब महसूस करते है। आत्मविश्वास यह एक अनुकूलता होती है, जो सहज रूप से हम उसे महसूस करते है। यह कभी प्रयास करने से नही मिलता, बल्कि एक अवसर पर हम उसे महसूस करने लगते है। यह एक मजबूत एहसास होता है, जो कभी प्रयास करने से नही मिल सकता।



आत्मविश्वास आत्मा की खुशी होती है। जब आत्मा खुश हो तभी हम सब आत्मविश्वास का एहसास महसूस कर सकते है। इसे बस महसूस किया जा सकता है, इसे पाया नही जा सकता। इस रस्ते पर चलना हमेशा अच्छा लगता है।



एक बार कभी अकेले में बैठकर अपनी आत्मा की आवाज सुनने की कोशिश तो करो, क्या पता वहाँ से एक रास्ता सीधा आप की ओर चला आए और पता चले की वो ओर कोई नही बल्कि आत्मा की खुशी है, आप का अपना आत्मविश्वास है.....



आत्मा की खुशी....... आत्मविश्वास.....

No comments:

Post a Comment